Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को देश की नामी टाटा कंपनी रोजगार देने जा रही है और इसके लिए उत्तराखंड नियोजन विभाग को टाटा ग्रुप द्वारा पत्र भेजा गया है।
टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तराखंड से 4000 महिला अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती की जानकारी टाटा समूह के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय ने राज्य के नियोजन विभाग के स्टेट पीपीपी एक्सपर्ट और नोडल फॉर ईएपी सुमंता शर्मा को पत्र के माध्यम से दी है। एनपीएस और एनएटीएस कार्यक्रमों के तहत इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति टाटा के होसुर (तमिलनाडु) और कोलार (कर्नाटक) स्थित प्लांट्स में की जाएगी।
एनपीएस के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास है, जबकि एनएटीएस के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई डिप्लोमा की योग्यता अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को नॉलेज टेस्ट, बीड टेस्ट और साइको डायग्नोस्टिक टेस्ट (पीडीटी) देना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को शॉप फ्लोर टेक्नीशियन के रूप में तैनात किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें निर्धारित वेतन के साथ-साथ रहने, खाने और यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा टाटा कंपनी के पॉलिसी के अनुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।