उत्तराखंड के इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट

उत्तराखंड में अब बादलों के बीच तेज धूप खिलने लगी है, कहीं-कहीं बारिश की तेज बौछारें देखने को मिल रही है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Forecast 27 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 27 August 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दो जिलों में भारी से भारी बारिश होने की भी सम्भावना है, साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 27 August 2024

उत्तराखंड के कई जिलों में मानसून की जबरदस्त सक्रियता देखी जा रही है, जिससे कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश का क्रम अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि बीच-बीच में एक-दो बार की बारिश से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन धूप निकलते ही तापमान बढ़ने लगता है, जिससे उमस का असर लोगों को परेशान कर रहा है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सोमवार को बारिश के कारण मलबा गिरने से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के 13 मार्ग बंद रहे।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अगस्त को देहरादून, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगस्त के अंतिम दिनों तक तेज बारिश के कारण पहाड़ी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। इस कारण संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।