Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर झमाझम गिरेगी बारिश, 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ता दिख रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 31 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 31 August 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। आगामी दिनों में पर्वतीय इलाकों में मानसून की सक्रियता अधिक रहने की सम्भावना है।

Uttarakhand Weather Forecast 31 August 2024

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला अब थोड़ा थम गया है। हालांकि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन ज्यादातर इलाकों में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ ही क्षेत्रों में तेज बौछारें देखने को मिलीं। आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रहने के कारण अधिकांश इलाकों में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। बारिश का क्रम धीमा पड़ने के साथ ही चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। ऐसे में देहरादून समेत आसपास के निचले क्षेत्रों में कम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश की उम्मीद है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।