Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: अमसारी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
जनपद रुद्रप्रयाग मुख्यालय से लगे अमसारी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला रुद्रप्रयाग में अपनी मां की मित्र के घर रह रही थी जबकि उसका ससुराल दिल्ली में है। तलाक के मामले को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इस वजह से महिला ने हाल ही में अपनी मां के पास आकर रहने लगी थी।
घटना के दिन महिला ने अपने पति को नाश्ता भी परोसा, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी विवाद के दौरान पति ने तमंचे से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। रुद्रप्रयाग में गोली लगने की यह पहली हत्या की वारदात है। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।