Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: रामपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और सोमवार सुबह दौड़ लगाने गया था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अल्मोड़ा जिले के नौगांव भनोली निवासी 18 वर्षीय चंदन सिंह रौतेला ने हाल ही में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। चंदन पिछले एक सप्ताह से अपने दोस्त विक्की के साथ रामपुर रोड स्थित वेदबंधु विहार में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह जब चंदन रोज की तरह दौड़ने निकले थे, तब रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास एक तेज रफ्तार हरियाणा नंबर की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट के अनुसार चंदन के भाई आनंद सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चंदन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, और घर में उनकी तीन बहनें, मां और बड़ा भाई हैं। बड़ा भाई लखनऊ की एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार की देखभाल करता है। चंदन का सपना था कि वह सेना में भर्ती होकर अपने भाई का साथ दे सके।