Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुड़की: जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के अभिनव देशवाल और शौर्य सैनी ने रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
जर्मनी के हनोवर शहर में चल रही अंतरराष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में रुड़की के शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शौर्य सैनी ने एयर राइफल शूटिंग में रजत पदक और अभिनव देशवाल ने एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
यह चैंपियनशिप 28 अगस्त से शुरू हुई थी और 8 सितंबर तक चलेगी। शौर्य सैनी एलडीएवी मैदान के पास और अभिनव देशवाल मंगलौर रोड पर रहते हैं, इन दोनों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में रजत पदक प्राप्त किया। अब वे 25 और 50 मीटर एयर राइफल शूटिंग में भाग लेंगे। उनकी इस सफलता से उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी की लहर है और अब सभी को गोल्ड मेडल की उम्मीद है।