कविता ने बताया कि वह 2017 में ITBP में भर्ती हुईं, 2020 से शूटिंग में हिस्सा लेना शुरू किया। अब कविता ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है...
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Kavita won gold in police sports shooting competition
चमोली: गैरसैंण की कविता ढौंडियाल ने पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशीप में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय शूटिंग टीम की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे राज्य का मान बढ़ाया है.
Kavita won gold in police sports shooting competition
मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर में 24 से 29 मार्च 2025 तक अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता में ITBP टीम की खिलाड़ी कविता ढौंडियाल ने भी भाग लिया। कविता ढौंडियाल ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल हासिल किया। कविता ढौंडियाल ने 2022 में नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में उन्हें कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल मिला, इसके बाद 2024 में नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अब कविता ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
ITBP में कॉन्स्टेबल है कविता
कविता ढौंडियाल चमोली जिले के गैरसैंण नगर के रिखौली गांव की निवासी हैं। उनकी उम्र 28 वर्ष है और वे ITBP में कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत हैं। कविता के पिता, दिनेश चंद्र ढौंडियाल, एक किसान हैं, जबकि उनकी माता, शकुंतला देवी, गृहिणी हैं। बचपन से खेलों के प्रति उत्साही रहने वाली कविता ने अपनी मेहनत और समर्पण के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। कविता ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई प्राइमरी स्कूल रिखोली से की, फिर हाई स्कूल पब्लिक स्कूल गैरसैंण से पास किया। इसके बाद, जीआईसी गैरसैंण से इंटर और डिग्री कॉलेज गैरसैंण से एमए इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की। कविता ने बताया कि वह 2017 में ITBP में भर्ती हुईं। उन्होंने 2020 से शूटिंग में हिस्सा लेना शुरू किया।