धामी सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसके तहत ट्रेकिंग रूट्स के आसपास होम स्टे बनाने वालों को प्रति कमरे 60 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Dhami Govt Offers rs 60 000 Grant Per Homestay Room
देहरादून: पहले से बने भवनों के कमरों सुसज्जित करने के लिए 25,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी। इस योजना से न केवल पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
Dhami Government Offers ₹60,000 Grant Per Homestay Room
उत्तराखंड में ट्रेकिंग रूट्स और ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर के दो किलोमीटर के दायरे में होम स्टे के लिए नए भवन बनाने पर प्रति कमरे ₹60,000 का अनुदान मिलेगा, बशर्ते भवन में शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी हों। पहले से बने भवनों के कमरों को सजाने के लिए ₹25,000 तक की मदद दी जाएगी। धामी सरकार की इस योजना का मकसद पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और स्थानीय निवासियों की भागीदारी बढ़ाना है, जिसे ‘मेरी योजना-मेरी सरकार’ कार्यक्रम के तहत लागू किया गया है।
पहाड़ से हो रहे पलायन पर होगा नियंत्रण
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाय। यह योजना न केवल पर्यटकों और ट्रेकर्स के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगी और पलायन पर नियंत्रण लगाने में मदद करेगी। योजना के तहत भवनों के निर्माण में पहाड़ी और स्थानीय स्थापत्य शैली को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके साथ ही होम स्टे संचालकों के लिए अपने परिवार के साथ वहां रहना अनिवार्य होगा जिससे पर्यटक स्थानीय संस्कृति से जुड़ सकेंगे।