Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ रोड से यात्रियों के साथ एक दुर्घटना की दुखद खबर है। यहां सोनप्रयाग के पास भूस्खलन होने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन हो गया। भूस्खलन में आई मिट्टी और पत्थर के मलबे ने यात्रियों को चपेटे में ले लिया। केदारघाटी में हुए इस हादसे में मलबे में दबने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में और भी यात्रियों के दबे होने की संभावना लोकल बता रहे हैं।