Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से उसके पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता पिछले एक साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता था। 30 अगस्त की रात को भी पिता ने उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की और उसके सामने कपड़े भी उतार दिए।
जब पीड़िता ने शिकायत लेकर शहर कोतवाली का रुख किया तो उसके और उसकी मां पर दबाव डाला गया, जिसके कारण उसे शिकायत वापस लेनी पड़ी। बावजूद इसके आरोपित ने अपनी हरकतें जारी रखीं। पीड़िता की मुलाकात अधिवक्ता ज्वाय दीप से हुई, जिन्होंने उसका हौसला बढ़ाया और उसे शहर कोतवाली ले आए। शहर कोतवाल चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।