रुद्रप्रयाग: कॉलेज की छात्राओं से भरी मैक्स खाई में गिरी, कई हुई घायल.. मचा हड़कंप

आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक मैक्स वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Road Accident in Rudraprayag: Vehicle Falls Into Ditch Many College Students Injured
Image: Vehicle Falls Into Ditch Many College Students Injured

रुद्रप्रयाग: वाहन में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश कॉलेज की छात्राएं थीं। प्राथमिक उपचार सीएचसी अगस्त्यमुनि के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Vehicle Falls Into Ditch Many College Students Injured

आज सुबह कंडारा से बांसबाड़ा की ओर आ रही मैक्स वाहन (नंबर UK02TA0087) हादसे का शिकार हो गई और 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह घटना सुबह 8:42 बजे हुई, हादसे के वक्त वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें एक दंपति और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि की छात्राएं शामिल थीं। स्थानीय युवाओं ने तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें अपने निजी वाहन से सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर

घायलों में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राएं अनुपमा (पुत्री अमर सिंह नेगी, उम्र 17, ग्राम दौला), शालिनी (पुत्री रविंद्र, उम्र 18), महक (पुत्री संजय नेगी, उम्र 18, ग्राम कंडारा), आरूषी (पुत्री चन्द्रमोहन, उम्र 17, ग्राम कंडारा) शामिल हैं। इसके साथ ही दंपति गजपाल लाल (पुत्र सोनू लाल, उम्र 59, ग्राम कंडारा) और सरिता देवी (धर्मपत्नी गजपाल लाल, ग्राम कंडारा) तथा प्रमोद सिंह (पुत्र सत्यपाल सिंह) का भी सीएचसी अगस्त्यमुनि में उपचार चल रहा है। सभी घायलों को अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।