Uttarakhand News: पति-पत्नी को लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चुटकियों में लाखों लूट गए शातिर

यदि आप भी किसी अनजान से लिफ्ट लेते हैं तो सावधान हो जाओ, क्यूंकि क्या पता वह कोई गिरोह का सदस्य हो? आजकल इस तरह के गिरोह सक्रिय हो गए हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Theft on the pretext of giving lift: Husband And Wife Robbed in Rishikesh
Image: Husband And Wife Robbed in Rishikesh

ऋषिकेश: यहाँ बस अड्डे पर गाड़ी का इंतजार कर रहे एक दंपति के साथ ठगी हो गई। कार सवार व्यक्तियों ने उन्हें कार में बैठाकर सोने की चेन और 43 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस में शिकायत दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Husband And Wife Robbed in Rishikesh

ऋषिकेश बस अड्डे पर चेतू दास और उनकी पत्नी छाछरी देवी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार सवार ने श्रीनगर जाने की बात कही और चूंकि पति-पत्नी को कीर्ति नगर तक जाना था तो वे भी कार में बैठ गए। कार में बैठे तीन व्यक्तियों ने खुद को चेकिंग अधिकारी बताकर नकदी और सोने की चेन को सुरक्षित रखने के लिए एक लिफाफे में रखने की सलाह दी। उनकी बातों पर भरोसा कर दंपति ने नकदी और सोने की चेन लिफाफे में रख दी।

लिफाफे में मिले कागज के टुकड़े

बातों में उलझाते हुए कार सवारों ने लिफाफा बदल दिया और दंपति को गोरा देवी चौक पर उतार दिया। जब पति-पत्नी ने लिफाफा खोला तो उसमें केवल कागज के टुकड़े मिले जिससे वे सन्न रह गए। तुरंत ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ और वे ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे। पुलिस में तहरीर देने के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।