Uttarakhand News: नवोदय विद्यालय गैरसैंण में लगी भीषण आग, हॉल में सोए हुए बच्चों ने भागकर बचाई जान

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण में आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई इस दौरान बच्चे सोए हुए थे।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Navodaya Vidyalaya Gairsain: Fire Broke Out Due To Short Circuit In Navodaya Vidyalaya Gairsain
Image: Fire Broke Out Due To Short Circuit In Navodaya Vidyalaya Gairsain

चमोली: ग्रीष्मकालीन राजधानी में गुरुवार सुबह राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और तपिश से छात्रों की नींद खुल गई और फिर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

Fire Broke Out Due To Short Circuit In Navodaya Vidyalaya Gairsain

मिली जानकारी के अनुसार टिन और फाइबर से बने फैब्रिकेटेड हॉल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस हॉल में चार हिस्से हैं जिनमें से तीन हिस्सों में बच्चे रात के समय सोते हैं और चौथे हिस्से में बच्चों के गद्दे, सामान और खेल का सामान रखा गया था। आग की शुरुआत इसी स्टोर रूम से हुई, जो तेजी से पूरे हॉल में फैल गई, जिससे पूरे विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने थाना गैरसैंण पुलिस और फायर सर्विस को तुरंत बुलाया। अग्निकांड के समय भवन में लगभग 50 छात्र और स्टाफ के लोग मौजूद थे, गनीमत रही कि आग फैलने से पहले सभी बच्चे कमरे खाली कर बाहर भाग गए।

सभी सामान जलकर हुआ राख

घटना के वक्त सभी बच्चे, स्टाफ और शिक्षक सुरक्षित रहे और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि स्टोर में रखे बच्चों के रजाई, कपड़े, बैग्स और खेल सामग्री जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में स्थिति को सामान्य करने के लिए तेजी से काम किया गया।