श्रीनगर गढ़वाल: हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
श्रीनगर में आज शाम के समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया, कीर्तिनगर के पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए बेस अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम लगभग सवा पांच बजे के आसपास हुआ। सेमला और काटल के बीच पैंडुला-मैखंडी मार्ग पर यात्रा कर रहा वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और न्यूली की दिशा में जा रहा था। वाहन के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस टीम ने शवों को सड़क पर लाकर और घायल को अस्पताल भेजने का काम किया।