उत्तराखंड में मानसून की रफ़्तार अब कुछ धीमी हो गई है, अब मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 20 September 2024
देहरादून: उत्तराखंड: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बारिश से राहत रहने वाली है, लेकिन फिर उसके बाद कुछ दिन बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और फिर इस महीने मानसून की विदाई 25 सितंबर तक निश्चित मानी जा रही है।
Uttarakhand Weather Update 20 September 2024
हाल ही में हुई बारिश के बाद पहाड़ी चोटियों पर फिर से बर्फबारी देखने को मिली है। खासकर चारों धामों की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गुरुवार की शुरुआत धूप के साथ हुई है। मानसून अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को मौसम साफ होते ही उत्तराखंड में हिमालय की चोटियां अद्भुत नजर आईं। सुबह सूरज की किरणें पड़ते ही बदरीनाथ की चोटियां चमक उठीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद चार दिनों में प्रदेश की 307 बंद सड़कों को खोल दिया गया है। हालांकि, अभी भी प्रदेश में 170 से अधिक सड़के बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
आज सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से माह के अंत तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। इस महीने के अंत तक मानसून विदा हो जाएगा। देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और पहाड़ी इलाकों में लोग गर्म कपड़े निकालने लगे हैं। सैलानी भी दुकानों से गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 सितंबर तक प्रदेश में फिर से बारिश का दौर लौट सकता है। जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
चार धाम यात्रा ने पकड़ी रफ़्तार
मानसून की रफ़्तार धीमी पड़ने के बाद चारधाम यात्रा ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को बद्रीनाथ धाम में 3575, हेमकुंड साहिब में 496, केदारनाथ धाम में 2557, गंगोत्री में 4285 और यमुनोत्री में 3858 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं गोमुख की तीर्थ यात्रा करने वालों की संख्या अब तक 6591 पहुंच चुकी है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
बीते दिन के तापमान की स्थिति
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31. डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।