Uttarakhand Weather: उमस बढ़ी, अब इस दिन होगी बारिश.. जानिए अपने जिले का मौसम अपडेट

कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण एक बार फिर से उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लेकिन जल्द ही इस गर्मी से अब राहत मिलने वाली है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Update 23 September 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 23 September 2024

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार 24 तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और फिर 25 के बाद से फिर से बारिश का दौर शुरू होने की सम्भावना है। जिसे देखते हुए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 23 September 2024

उत्तराखंड में चटख धूप के चलते पारा चढ़ने लगा है, देहरादून में तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा हो गया है। मानसून की विदाई में एक हफ्ता बाकी है, लेकिन बारिश पहले ही थम चुकी है जिससे तापमान बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में होने वाली वर्षा से दिन के तापमान में कमी आ जाएगी। तब तक बारिश न होने के कारण मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते तापमान बढ़ता रहेगा। वहीं गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार से यात्रा फिर शुरू हो गई है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने चट्टानों को छेदकर जाल बिछाते हुए पुश्ता बनाया है और पुलिस जवान यात्रियों को सुरक्षित रास्ता पार करवा रहे हैं।

आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते रविवार को दिनभर चटक धूप के कारण तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम को कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश से उमस बढ़ गई जिससे सितंबर में भी जून जैसी गर्मी का अनुभव हुआ।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।