उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है केंद्र सरकार ने एनसीसी के विस्तार को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Seven Thousand Posts of NCC Will Increase in Uttarakhand
देहरादून: केंद्र सरकार की मंजूरी से उत्तराखंड में 7,500 नए कैडेट्स की भर्ती की तैयारी की जा रही है। राज्य में एनसीसी के विस्तार के लिए यह कदम उठाया गया है।
Seven Thousand Posts of NCC Will Increase in Uttarakhand
उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है, नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों के द्विवार्षिक कार्यक्रम में यह फैसला लिया गया है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने एनसीसी के विस्तार और बजट पर चर्चा की। इससे राज्य के युवाओं के लिए एनसीसी जॉइन करने का सपना साकार हो सकेगा। केंद्र की मंजूरी के बाद अब उत्तराखंड में 7,500 नए कैडेट्स की भर्ती संभव हो सकेगी। इस बैठक में देशभर के शिक्षा मंत्रियों और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान राज्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति और प्रशिक्षण एवं शिविर से जुड़े नए बुनियादी ढांचे की स्थापना शामिल थी।
50% गर्ल्स कैडेट्स भी होंगी शामिल
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की मांग तेजी से बढ़ रही है। राज्य ने 10,000 कैडेट्स की भर्ती की मांग की जिसमें से 7,500 को मंजूरी मिली है। खास बात यह है कि इनमें 50 फीसदी गर्ल्स कैडेट्स भी शामिल की जाएंगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में 55,214 एनसीसी कैडेट्स हैं, जिनमें से 23,534 माध्यमिक शिक्षा और 31,680 उच्च शिक्षा के तहत शामिल हैं। राज्य में 561 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र ने आश्वासन दिया है कि राज्य की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और बजट से संबंधित डिमांड पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।