Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: बड़कोट की बेटी अंजली रावत ने कर्तव्य पथ पर रचा इतिहास, RDC–2026 में ऑल इंडिया NCC गर्ल्स कंटिंजेंट का हिस्सा बन बढ़ाया उत्तराखंड का मान। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल, बड़कोट–उत्तरकाशी की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा।
उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है। बड़कोट की होनहार बेटी अंजली रावत ने Republic Day Camp (RDC)–2026 में ऑल इंडिया NCC गर्ल्स कंटिंजेंट का हिस्सा बनकर कर्तव्य पथ पर कदमताल की और देश के सामने उत्तराखंड व बड़कोट का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पहाड़ की बेटियों की क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है।