Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: उर्वशी रौतेला ने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा की और सभी श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन से उन्हें शान्ति की अनुभूति मिली।
मंगलवार सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री व मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने अपने परिवार के साथ पहले श्री केदारनाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके पिता मनवर रौतेला, माता मीरा रौतेला और भाई यशराज रौतेला भी उनके साथ थे। पूजा के बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उर्वशी और उनके परिवार को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार केदारनाथ के दर्शन के बाद उर्वशी रौतेला दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंचीं। मंदिर में दर्शन के बाद प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने उन्हें भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद दिया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।