पिछले कुछ दिनों से मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप ने लोगों का परेशान किया हुआ है। सितम्बर के महीने मई-जून जैसी गर्मी एहसास हो रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 25 September 2024
देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम के चलते गर्मी बनी रहेगी।
Uttarakhand Weather Update 25 September 2024
उत्तराखंड में मानसून के धीमे पड़ते ही फिर से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों से बारिश न होने के कारण देहरादून का तापमान 36 डिग्री से ऊपर चला गया है, जिससे लोग एक बार फिर गर्मी से त्रस्त हैं। 50 साल बाद सितंबर में तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंचा है, जिससे मई-जून की चुभती गर्मी और उमस का एहसास फिर से लोगों को सताने लगा है। जहां एक ओर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों की ओर रुख करने वालों की संख्या बढ़ रही है। मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा के यात्रियों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 22 दिनों में 60 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।
आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। विशेष रूप से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 सितंबर को राज्य में एक बार फिर बारिश और तूफान की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। सोमवार से राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, जिसके चलते उत्तराखंड से भी अगले एक सप्ताह से 10 दिनों के भीतर मानसून के विदा होने की संभावना है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।