उत्तराखंड: दुष्कर्म आरोपी BJP नेता मुकेश बोरा रामपुर चाकू मोहल्ले से गिरफ्तार, 25 दिनों से था फरार

पुलिस को पिछले 25 दिनों से चकमा देने वाले रेप और छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व बीजेपी नेता मुकेश बोरा को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Mukesh Bora Arrested: Former BJP Leader Mukesh Bora Arrested from UP
Image: Former BJP Leader Mukesh Bora Arrested from UP

हल्द्वानी: नैनीताल एसएसपी ने बताया कि मुकेश बोरा रामपुर में एक वकील के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Former BJP Leader Mukesh Bora Arrested

प्रह्लाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था। ये टीमें उत्तर प्रदेश के बरेली, फरीदाबाद, दिल्ली और अन्य स्थानों पर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापे मार रही थीं। सर्विलांस की मदद से यह जानकारी मिली कि मुकेश बोरा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक वकील से संपर्क कर रहा था।

सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने इस सूचना के आधार पर छापेमारी की और मुकेश बोरा को रामपुर के चाकू मोहल्ले से पकड़ लिया। साथ ही मुकेश बोरा को भागने में और वित्तीय मदद करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।