Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात संजय सिंह नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को सीआरपीएफ जवान बताया। आरोप है कि उसने शादी का वादा करके कई बार उसके घर पर आकर शारीरिक शोषण किया जब घर पर कोई नहीं था। इसके साथ ही उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी की बात करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
युवती ने बताया कि 5 सितंबर को संजय ने किसी अन्य लड़की से सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर ली। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि युवक और उसके परिवार वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में संजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जवान सीआरपीएफ में जम्मू में तैनात है, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।