Uttarakhand: 2 सगी बहनों ने इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, युगांडा में रचा इतिहास

दो बहनों की जोड़ी ने बीडब्लूडब्लूएफ युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते, उन्होंने प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uganda International Badminton Tournament: Manasa And Gayatri Won Uganda International Badminton Tournament
Image: Manasa And Gayatri Won Uganda International Badminton Tournament

अल्मोड़ा: मनसा रावत और गायत्री रावत ने BWWF युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे उत्तराखंड राज्य को गर्वित किया है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 सितंबर तक युगांडा के कंपाला शहर में आयोजित की गई थी।

Manasa And Gayatri Won Uganda International Badminton Tournament

जीत के लिए मेहनत और समर्पण की जरुरत होती है और मनसा रावत व गायत्री रावत दोनों बहनों ने इसे साबित दिखाया है। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी के अनुसार यह टूर्नामेंट युगांडा के कंपाला शहर में 26 से 29 सितंबर तक आयोजित किया गया। क्वार्टर फाइनल में दोनों बहनों ने अजरबैजान की ऐजल गैविलोव और एरा मैफुरा की जोड़ी को 21-14, 21-12 से मात दी। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने युगांडा के कारथेगनि नदगरे और किम्बर्ली जौन सेंडीवाला को 21-7, 21-12 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

मनसा और गायत्री की स्वर्णिम जीत

सफलता की इस श्रृंखला में फाइनल में भी उनका जलवा बरकरार रहा। उन्होंने युगांडा की ट्रेसी नालू वूजा और फादिल्लाह शामिका मोहम्मद रफी की जोड़ी को 21-5, 21-11 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दोनों बहनों की इस उपलब्धि ने पूरे उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित किया है।