Uttarakhand: भाई ने किया 13 साल की बहन के साथ दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती होने पर पता चला

सीमान्त जिले पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहाँ एक नाबलिग के साथ उसके बुआ के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला तब सामने आया जब नाबालिग की तबियत बिगड़ने लगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Brother Raped His Sister: Brother Raped 13 Year Old Sister
Image: Brother Raped 13 Year Old Sister

पिथौरागढ़: आठवीं में पढ़ने वाली 13 साल की नाबालिग को रिश्ते के भाई ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण वह किसी को बता न पाई, परिवार को तब पता चला जब उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। अस्पताल में भर्ती करने पर पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है।

Brother Raped Minor Sister And She’s Became Five Months Pregnant

मिली जानकारी के अनुसार तहसील डीडीहाट के एक गांव की 13 वर्षीय लड़की को अचानक उल्टी होने लगी, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है, यह सुनकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। नाबालिग से परिवार ने इसके बारे में पुछा तो उसने बताया कि पांच महीने पहले वह बुआ के घर गई थी जहाँ युवक ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने डर और शर्म की वजह से इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

पॉलिटेक्निक का छात्र है आरोपी भाई

पीड़ित नाबालिग के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जनपद पिथौरागढ़ के थल थाने की पुलिस ने आरोपी, जो कि पीड़ित की बुआ का बेटा है, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत बीएनएस 2023/65/1 और 5/61 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत डीडीहाट के युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। वह पॉलिटेक्निक का छात्र है। इस पूरे मामले की जांच एसआई प्रियंका मौनी कर रही हैं।