चमोली में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने, धमकाने, वीडियो बनाने और ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में मुस्लिम युवक गिरफ्तार, चमोली में भारी पुलिस बल तैनात
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Muslim youth arrested for raping minor in Chamoli
चमोली: देवभूमि की एक बेटी का जीवन एक बार फिर धर्म विशेष का पापी नरक बनाता रहा। जरा सोचिये पूरे साल क्या बीती होगी उस बेटी पर जो हर समय खौफ के माहौल में जीती रही। देवभूमि की शांत वादियों में जहर घोलने का धर्म विशेष का कुकृत्य लगातार जारी है।
Muslim youth arrested for raping minor in Chamoli
चमोली जिले से एक बार फिर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है। यहां एक धर्म विशेष के नाई ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। धर्म विशेष के व्यक्ति ने पहले लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसके दुष्कर्म किया। बाद में उसने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया।
8 अक्टूबर को दर्ज हुई शिकायत
पीड़िता के माता-पिता ने वीडियो वायरल होने के बाद 8 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने तहरीर बताया कि एक धर्म विशेष के व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती की और उससे बातचीत करने लगा। 16 फरवरी को आरोपी व्यक्ति ने लड़की को अपनी दुकान पर बुलाया और उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिय। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। जब लड़की होश में आई तो आरोपी ने चाकू दिखाकर पीड़िता को मुंह बंद रखने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद में लड़की ने आरोपी से संपर्क तोड़ दिया।
फोन पर धमकाता रहा, फिर कर दी विडियो पोस्ट
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की मां और भाई के फोन पर कॉल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने वो वीडियो वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद कहीं जाकर शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अब आरोपी धर्म विशेष का नाई गुरुवार 10 अक्टूबर को पकड़ा गया है।
धर्म विशेष का नाई गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात
आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है और स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने सड़को पर जाम कर दिया। इलाके में लोगों को शांत करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।