Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
दरअसल, चेयरमैन विमला गुड़िया ने कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज गेट पर दो गनमैन तैनात करवाए हैं। जिसका प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने विरोध किया। उन्होंने प्रबंध समिति से गनमैन हटाने को कहा और इसी बात को लेकर प्रबंध समिति प्रबंधक एसके शर्मा और प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गया।
प्रधानाचार्य की शिक्षा समिति के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय के साथ भी तीखी बहस शुरू हो गई। इस बीच भाजपा नेता राम मेहरोत्रा भी कुछ अन्य लोगों के साथ कॉलेज पहुंच गए। जिसके बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। मामले को शांत करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी लोगों को कॉलेज से बाहर जाने को कहा। जिस पर डॉ. नीरज आत्रेय तुरंत मौके से चले गए। इस बीच वहां कॉलेज प्रबंध समिति की अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय भी पहुंची। उन्होंने प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को बाहरी लोगों को कॉलेज में बुलाने को लेकर फिर से हंगामा शुरू कर दिया।
डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक और BJP नेता राम मेहरोत्रा पर उनके साथ अभद्रता करने और धक्का देने का आरोप लगाया, और उन दोनों के खिलाफ काशीपुर थाने में तहरीर दी। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने भी डॉ. नीरज आत्रेय पर अभद्रता का आरोप लगाया। थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस टीम ने मामले की जांच कर रही है। पं. गोबिंद बल्लभ पंत कॉलेज के प्रधानाचार्य को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया है। इसका नोटिस प्रधानाचार्य ऑफिस के गेट पर चस्पा किया गया है।