Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून में भर्ती कराया गया था। जहां अपनी मां की तबियत जायजा लेने और उनसे मिलने बेटे योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी देहरादून हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मंगलवार 8 अक्टूबर को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून में भर्ती कराया गया था। योगी आदित्यनाथ की मां को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून के वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है। जहां उनकी तबियत का जायजा लेने कल रविवार 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि अब योगी आदित्यनाथ की माँ की तबियत काफी बेहतर है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 13 अक्टूबर को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। हॉस्पिटल में सीएम योगी ने काफी देर अपनी माता सावित्री देवी से बातचीत की। उनकी माँ सावित्री देवी की उम्र 80 वर्ष है। अब भी देहरादून हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।