Uttarakhand News: जागरण से लौट रही नाबालिग के साथ दरिंदगी, घिनौनी करतूत में दो गिरफ्तार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दूसरा फरार है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
15 year old girl gang raped: Minor raped by 2 lads in Haldwani
Image: Minor raped by 2 lads in Haldwani

हल्द्वानी: देवभूमि में एक बार फिर एक और बेटी दरिंदों के हवस के हवस का शिकार बन गई। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

Minor raped by 2 lads in Haldwani

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के दो युवक एक नाबालिग को घसीट कर आम के बाग में ले गए, और वहां दोनों दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उन्होंने उसे आम के बाग में ही छोड़ दिया, और दोनों मौके से फरार हो गए।
नाबालिग लड़की की मां ने मुखानी थाना में शिकायत दर्ज की, पीड़िता की माँ ने तहरीर में बताया कि बीते 7 अक्टूबर को पनियाली क्षेत्र में जागरण चल रहा था। उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी भी जागरण में गई हुई थी। रात को करीब 11:30 बजे जब उनकी बेटी जागरण से घर वापस लौट रही थी। तभी दो दरिंदों ने उसे आम के बाग में खींच लिया। जब नाबालिग बच्ची ने शोर किया तो उन्होंने किशोरी का मुँह बंद कर दिया। नाबालिग का मुँह बंद करके दोनों अपराधियों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया। दरिंदगी करने के बाद दोनों ने उनकी बेटी को वहीं आम के बाग में छोड़ दिया और वहां से दोनों फरार हो गए। उसके बाद पीड़िता किसी तरह आधी रात के समय में अपने घर पहुंची। और उसने अपने साथ हुई घटना को घर पर बताया। किशोरी ने दोनों अपराधियों का नाम अशीष (23) और हिमांशु (24) ने बताया।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

मुखानी थाना पुलिस ने पीड़िता की माँ की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन की। किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक अपराधी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस दूसरे अपराधी की तलाश कर रही है।