Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में टिकट का निर्णय राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा सर्वे के आधार पर लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है और जीत उनकी ही होगी।
मलेथा में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने चुनाव को लेकर आब्जर्वर नियुक्त किए हैं और सभी नेता मिलकर प्रचार करेंगे। भू-कानून पर अपनी बात रखते हुए रावत ने आरोप लगाया कि 2018 में भाजपा सरकार ने सभी भू-कानूनी प्रतिबंध हटा दिए, जिससे बाहरी लोगों द्वारा गांवों में जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है, जो कि एक संवेदनशील राज्य के लिए चिंता का विषय है।
हरीश रावत ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति बेहद चिंताजनक है। बाबा सिद्दीकी को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया था और उनकी हत्या दुःखद है। रावत ने इस तरह के संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, क्योंकि उनका प्रभाव बढ़ने से राजनीति में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति जारी रही, तो किसी भी व्यक्ति के लिए राजनीति करना मुश्किल हो जाएगा।