उत्तराखंड के 19 विभागों को मिले 289 नए युवा अधिकारी, CM धामी ने दिये नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड में 10 डिप्टी कलेक्टर, 10 डिप्टी एसपी, 18 वित्त अधिकारी, 16 सहायक आयुक्त राज्य कर सहित 19 बड़े विभागों में 289 अधिकारीयों की नियुक्ति हुई, नियुक्ति पत्र स्वयं CM धामी ने प्रदान किये..
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
New Officers: 19 Departments of Uttarakhand get 289 new officers
Image: 19 Departments of Uttarakhand get 289 new officers

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 289 नए अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के अंतर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

19 Departments of Uttarakhand get 289 new officers

CM धामी ने कहा कि आज हमारे इन युवा अधिकारियों के जीवन में एक नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे इन युवा कर्णधारों का योगदान भी महत्वपूर्ण होगा। CM धामी ने इन युवा अधिकारियों को आजादी के अमृत कल का सिपाही बताया, धामी ने कहा कि ये नए अधिकारी विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करेंगे साथ ही विभिन्न विभागों में नए अधिकारियों के जुड़ने से जनहित के कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट बैठक में राज्य की सरकारी विभागों में खाली पड़े हुए 24000 पदों को भरने के लिए निर्णय लिया है, जिनमे से कई में अभी भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

289 अधिकारियों जिन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

10 डिप्टी कलेक्टर, 10 डिप्टी एसपी, 18 वित्त अधिकारी, 16 सहायक आयुक्त राज्य कर, 3 कारागार अधीक्षक, 11 सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ARTO), 7 सहायक निबंधक सहकारिता, 4 जिलापूर्ति अधिकारी, 3 उप सम्भागीय विपणन अधिकारी, 5 जिला समाज कल्याण अधिकारी, 17 सहायक निदेशक उद्योग, 2 सहायक श्रम आयुक्त, 28 खंड विकास अधिकारी, 4 कार्य अधिकारी जिला पंचायत, 3 सहायक निदेशक कारखाना, 32 उप शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। 11 जिला सूचना अधिकारी, 3 सहायक निदेशक मत्स्य, 1 सहायक गन्ना आयुक्त, 19 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 2 जिला परिवीक्षा अधिकारी, 2 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, 28 राज्य कर अधिकारी, 12 उप निबंधक श्रेणी-2, 10 सहायक निदेशक कृषि एवं उद्यान, 20 उद्यान विकास अधिकारी, 1 अधीक्षक राजकीय प्रमाणित संस्था, 1 प्रचार अधिकारी पर्यटन, 3 केस वर्कर, 1 मशरूम विकास अधिकारी, 1 पौध सुरक्षा अधिकारी, 1 खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी भी शामिल हैं।