उत्तराखंड के 1623 छात्रों को SCERT देगा छात्रवृत्ति, आज से शुरू हो रहे आवेदन.. ऐसे कीजिये अप्लाई

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(SCERT) द्वारा हर साल योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति आवंटित करने के लिए केंद्र की NMMS परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
scholarships for the students: 1623 SCERT scholarships for the students of Uttarakhand
Image: 1623 SCERT scholarships for the students of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के छात्रों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की ओर से छात्रवृति प्राप्त करने का अवसर मिला है। SCERT ने देश भर में आज से राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (NMMS) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है।

1623 SCERT scholarships for the students of Uttarakhand

NMMS की परीक्षा का आवेदन करने के लिए छात्र का नामांकन कक्षा 8 में संस्थागत शिक्षार्थी के रूप में उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों, स्थानीय निकाय स्कूलों या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में होना आवश्यक है। इसके अलावा कक्षा 7 में छात्र को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होने जरुरी हैं।
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभियर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इच्छुक छात्र ऐसे करें आवेदन

छात्रवृति प्राप्त करने के लिए इच्छुक छात्र आज 18 अक्तूबर से 6 नवंबर तक SCERT की आधिकारिक वेबसाइट scert.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SCERT द्वारा NMMS की परीक्षा 23 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पहला सत्र की परीक्षा होगी और दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक दूसरे सत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीन योजनाओं के अंतर्गत उत्तराखंड के कुल 1623 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति।

NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा

गौरतलब है की राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा हर साल योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति आवंटित करने के लिए केंद्र की NMMS परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ये छात्रवृति राष्ट्रीय स्तर पर कुल 1,00,000 छात्रों को दी जाती है। जिनमें से 1,048 छात्रवृत्तियां उत्तराखंड के छात्रों को प्रदान की जाती है।

SNSS छात्रवृत्ति परीक्षा

इसके अलावा उत्तराखंड की SNSS परीक्षा द्वारा राज्य में 100 छात्रवृतियां प्रदान की जाएंगी जिनमें से 50 छात्रवृति गढ़वाल तथा 50 छात्रवृति कुमाऊं मंडल में आवंटित की जाएंगी। SNSS के प्राप्तकर्ता छात्रों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक दस महीने के लिए 1,500 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी।

SMSS छात्रवृत्ति परीक्षा

इसके अलावा एक और SMSS योजना में राज्य में 475 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएँगी, जिनमें उत्तराखंड के प्रत्येक विकास खंड में 5 छात्रवृतियां दी जाएंगी। SMSS प्राप्त छात्रों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक 1,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। वार्षिक भुगतान ब्रिज प्रणाली (APBS) के माध्यम से मासिक छात्रवृत्ति सीधे राष्ट्रीयकृत बैंक के माध्यम से छात्रों के बैंक खातों में प्राप्त होगी।