Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पीड़िता ने आरोप लगाया गांव के व्यक्ति ने रात को टैंट में घुसकर जबरदस्ती का प्रयास किया, लेकिन महिला के विरोध और चिल्लाने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 18 अक्टूबर को सोनप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, हालांकि यह घटना 13 अक्टूबर की रात की है। महिला ने बताया कि आरोपी उसे रिपोर्ट दर्ज न करने के लिए धमका रहा था, लेकिन दबाव के बावजूद वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपी राकेश चंद्र शुक्ला ने घटना की रात पीड़िता से फोन पर कहा कि वह अपने टेंट का दरवाजा खुला रखे, लेकिन महिला ने फोन बंद करके सोने का निर्णय लिया। रात में आरोपी जबरन उसके टेंट में घुस आया और महिला से हाथापाई की कोशिश की।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया लेकिन उसकी चीखने-चिल्लाने पर वह भाग निकला। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी से उसे और उसके परिवार को भविष्य में भी खतरा है। सोनप्रयाग थाने के प्रभारी देवेंद्र असवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 333 और 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है।