Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय में चोरी हुई है, बताया जा रहा है कि ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सामान लेकर चोर फरार हो गए हैं।
उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कैंप कार्यालय में ताला तोड़कर कई जरूरी सामान के साथ ही चोरों ने वहाँ मौजूद रुपयों पर भी हाथ साफ़ कर दिया। इसके बाद बताया गया है कि चोर ताला तोड़कर 27000 की नगदी व अन्य समान चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद आक्रोशित दर्जनों कांग्रेसियों ने कोतवाली पहुंचकर एसआई को तहरीर सौंपकर शीघ्र खुलासे की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में खुलासा नहीं हुआ तो कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष के निजी सचिव अभिषेक तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को वह कैंप कार्यालय एवं आवास बंद कर अपने घर चला गया था। मंगलवार को आकर देखा तो ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा पड़ा था तथा दराज में रखी 27000 की नकदी सहित अन्य सामान चोरी था।