उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक समेत 3 लोगों की मौके पर मौत, 4 स्कूली बच्चे घायल

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं, आज भी एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Road Accident in Pauri Garhwal: Three People Died in Road Accident
Image: Three People Died in Road Accident

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार स्कूली बच्चे घायल हो गए।

Three People Died in Road Accident

यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में छुट्टी के बाद घर लौट रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के कुछ छात्र भी सवार थे। इस हादसे में चालक समेत तीन अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। घायलों का उपचार बीरोंखाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

घायलों व मृतकों की पहचान

हादसे में जिनकी जान गई उनमें 60 वर्षीय आनंद सिंह (चालक) निवासी क्वीन धूमाकोट, 65 वर्षीय मोहन सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट और 60 वर्षीय अर्जुन सिंह निवासी बंदर कोट बीरोंखाल शामिल हैं। घायल छात्रों में 16 वर्षीय सानू, 14 वर्षीय अनुराग, 14 वर्षीय आदित्य और 11 वर्षीय आयुष सभी ठकुलसारी बीरोंखाल के निवासी हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में चल रहा है।