उत्तराखंड: परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने को कहा, तो पति बना हैवान.. गर्भवती के कर दिए ये हाल

उत्तराखंड में बहू-बेटियों के क्या हाल हैं ये खबर बयान करती है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने की मांग पर सास-ससुर और पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Domestic Violence in Uttarakhand: Case registered against husband beats pregnant wife
Image: Case registered against husband beats pregnant wife

उधमसिंह नगर: परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने की माँग करने पर पति ने अपनी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Case registered against husband beats pregnant wife

ग्राम हरीपुरा निवासी मीना डोगरा ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसका विवाह ढ़ाई वर्ष पूर्व नितिन डोगरा के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। वर्तमान में वह तीन माह की गर्भवती है। दरअसल अभी तक मीना डोगरा का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज न होने के कारण उसका स्वास्थ्य कार्ड नहीं बन पा रहा है और न ही सरकारी टीके लग पा रहे हैं।

सास-ससुर और पति ने किया जानलेवा हमला

शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह उसने अपने पति नितिन डोगरा से उसका नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौच करते हुए उसको मारने पीटने लगा। उसके पति के साथ ससुर सुरेश डोगरा व सास सावित्री देवी ने लात घूंसों से उसको जमकर मारा पीटा। उसके शोर मचाने पर उसके ससुर सुरेश डोगरा ने उसको जान से मारने की नीयत से उस पर गुलदस्ते से हमला कर दिया, जो कि उसकी नाक पर लगा और वह लहूलुहान हो गई। उत्तराखंड में बहू-बेटियों के क्या हाल हैं ये खबर बयान करती है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने की मांग पर सास-ससुर और पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा दिया। मामले की सूचना कोतवाली बाजपुर में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।