Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के आश्रितों को सरकार 50 लाख रुपये देगी। उत्तराखंड के औसतन हर महीने एक सैनिक ने अपना बलिदान दिया है। राज्य गठन के बाद के 24 वर्षों में अब तक 403 सैनिक वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं।
देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को उत्तराखंड सरकार वर्तमान में 10 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान करती रही है। मुख्यमंत्री ने इस अनुदान को 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की घोषणा की थी, लेकिन यह मामला न्याय विभाग की मंजूरी के लिए लंबित था। अब न्याय विभाग ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है और इसे वित्त विभाग की सहमति के लिए भेजा जा रहा है।
उत्तराखंड राज्य के अब तक 1,679 सैनिक देश की रक्षा में शहीद हो चुके हैं। वर्ष 1962 में 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चले भारत-चीन युद्ध के दौरान उत्तराखंड के 245 सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। वहीं 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में राज्य के 217 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसे वीर शहीदों के परिजनों को बेहतर सहायता और सम्मान मिलना आवश्यक है।