CM योगी को जान से मारने की धमकी, 10 दिनों में इस्तीफा नहीं दिया तो होगा बाबा सिद्दीकी वाला हश्र

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिनों में इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें भी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मार दिया जाएगा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
CM Yogi gets death threat: CM Yogi gets death threat from Fatima Khan
Image: CM Yogi gets death threat from Fatima Khan

देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अज्ञात नंबर से धमकी मिली है कि अगर उन्होंने 10 दिन के अन्दर इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

CM Yogi gets death threat from Fatima Khan

शनिवार 2 नवंबर की शाम को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। जिसमें उस अज्ञात व्यक्ति ने यूपी के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी में कहा गया है कि अगर योगी आदित्यनाथ ने आने वाले 10 दिनों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें भी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मार दिया जाएगा। मुंबई पुलिस इस कॉल की जांच में जुट गई है।
मुंबई पुलिस ने धमकी से सम्बंधित जानकारी यूपी पुलिस को देदी है। इनपुट मिलते ही यूपी पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है। धमकी के बाद से सीएम योगी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही ATS (Anti Terrorist Squad) भी अलर्ट पर है क्योंकि 20 नवंबर को योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र जाने वाले हैं।

बीएससी की स्टूडेंट फातिमा निकली आरोपी

मुंबई पुलिस ने छानबीन में एक 24 वर्षीय महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है, जो आईटी में बीएससी कर रही है। जांच के दौरान पाया गया कि फातिमा खान ने ही यह संदेश भेजा था। मुंबई पुलिस के अनुसार फातिमा खान एक शिक्षित महिला है, लेकिन वो मानसिक रूप से अस्थिर है। आरोपी फातिमा अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं।

कई बार मिल चुकी है धमकी

सीएम योगी को इस साल कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। किसी ने डायल 112 पर कॉल कर धमकी दी तो किसी ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए। यूपी पुलिस ने अलग-अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस और मुंबई मामले द्वारा मामले की छानबीन जारी है।