उत्तराखंड में भीषण हादसा: गढ़वाल-रामनगर रोड पर गहरी खाई में गिरी बस, 38 लोगों की मौत.. 17 घायल

अल्मोड़ा जनपद में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस खाई में जा गिरी। जिसमें 38 यात्रियों की दर्दनाकनाक मौत हुई है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Bus Accident in Almora: Accident on Garhwal-Ramnagar Road 38 people died
Image: Accident on Garhwal-Ramnagar Road 38 people died

अल्मोड़ा: गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी, जिसमें 38 लोगों की मौत हुई है और 17 लोग बुरी तरह जख्मी हुए।

Accident on Garhwal-Ramnagar Road 38 people died

अल्मोड़ा जनपद मार्चुला इलाके के पास सल्ट क्षेत्र की रोड पर यात्रियों से खचाखच भरी एक बस खाई में जा गिरी। ये हादसा सोमवार 4 नवंबर को हुआ। हादसे की सूचना एसएसपी अल्मोड़ा, पुलिस-प्रशासन और SDRF टीम मौके पर पहुंची। SDRF टीम ने घायलों को खाई बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

42 सीटर गाडी में सवार थे 55 लोग

जानकारी के मुताबिक बस 42 सीटर थी, लेकिन उसमें 55 लोग सवार थे। बस सड़क से नदी में जा गिरी, देखते ही देखते नदी में लाशों का ढेर लग गया। चारों ओर सनसनी फ़ैल गई। कुछ लोग बस के अंदर फंसे हुए थे, उनको रेस्क्यू किया गया। इस दिलदहला देने वाले सड़क हादसे में 38 लोगों की मौके मौत हुई और 17 लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

CM धामी घटनास्थल के लिए रवाना

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान करते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। CM धामी ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जनपद अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना में गंभीर रुप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए एयर लिफ्ट किया गया है। और मैं स्वयं भी घायलों की राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ले रहा हूं और आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिल्ली से पंतनगर के लिए रवाना हो रहा हूं।