Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: प्रशासन ने गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास भीषण सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों और मृतकों की सूची जारी कर दी है।
जनपद अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मार्चुला के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। एक ओवरलोडेड बस खाई से नदी में गिरी थी। ये बस 42 सीटर थी और इसमें 55 लोग सवार थे। SDRF टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खाई से घायलों को रेस्क्यू किया। घायलों को बेहतर उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए एयर लिफ्ट किया गया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 38 लोगों की मौत हुई है और 17 लोग बुरी तरह जख्मी हुए।
बस हादसे में घायल एक लड़के ने बताया कि बस का एक्सल टूट गया था तो ड्राइवर गाड़ी मोड़ नहीं पाया तो गाड़ी खाई में गिर गई। उसने बताया कि वो बस से अलग छटक जाने के कारण उसको हल्की चोट लगी और बच गया। उसका कहना है बस ड्राइवर गाड़ी में सवारी भरते जा रहा था। लगभग 60 के करीब लोग बस में सवार थे।