अल्मोड़ा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद CM धामी ने 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं।
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Almora Tragedy No Cultural programs on Uttarakhand State Foundation Day
अल्मोड़ा: बस हादसे के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने 9 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस पर घोषित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द करने का ऐलान किया है।
Almora Tragedy: No Cultural Programs on Uttarakhand State Foundation Day
CM धामी ने कहा कि राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। साथ ही, स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम सादगी से मनाये जायेंगे। आपको बता दें कि CM पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर अल्मोड़ा के मर्चुला में हुए सड़क हादसे के पीड़ितों का हाल जानने रामनगर पहुंचे थे। रविवार को धामी नई दिल्ली में थे जहां सोमवार को हिंदी केंद्रीय समिति की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम था। दुर्घटना की खबर के बाद CM धामी रामनगर पहुंचे, रामनगर अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद सीएम भावुक दिखे। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि सरकार हर कदम पर पीड़ितों का साथ देगी।
पीड़ितों को मुआवजा, ARTO निलंबित
रामनगर के रामदत संयुक्त महिला चिकित्सालय में घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री को कुमाऊं के मुख्यमंत्री दीपक रावत ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 400,000 रुपये और घायलों के लिए 100,000 रुपये की तत्काल सहायता की घोषणा की गई है। CM ने कहा कि दुर्घटना के पीड़ितों को भविष्य में भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि हादसे के बाद ही पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम के आदेश पर सचिव नरेंद्र जोशी ने दोनों अधिकारियों के निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए थे।
घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच
साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत को घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। CM धामी ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को भी घटना की प्रशासनिक जांच करने के निर्देश दिए। घायलों से मिलने के लिए रामनगर अस्पताल में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल के कर्मचारियों की प्रशंसा की और अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों से व्यवस्थाओं और उपचार के बारे में जानकारी ली।