हरिद्वार: आश्रम की गद्दी के लिए साध्वी के साथ दुष्कर्म, फिर कर दिया विडियो वायरल.. बाबा गिरफ्तार

उत्तराखंड की धर्मनगरी से एक चौंकाने वाली खबर है, गद्दी न मिलने के चलते साध्वी संग दुष्कर्म का आरोपी बाबा गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Rape with sadhvi: Sadhvi seduced and trapped for ashram in Haridwar
Image: Sadhvi seduced and trapped for ashram in Haridwar

हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने साध्वी संग बलात्कार करने के आरोपित बाबा को गिरफ्तार कर लिया। 27 सितंबर को अशोक कुमार वर्मा निवासी मिर्जापुर मुजफ्फरनगर हाल पता बजरीवाला बैरागी कैंप के विरुद्ध साध्वी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अंतरंग वीडियो व अश्लील मैसेज वायरल करने के संबंध मे थाना कनखल मे मुकदमा दर्ज कराया था।

Sadhvi seduced and trapped for ashram in Haridwar

अशोक कुमार वर्मा व पीड़िता साध्वी दोनों स्व. स्वामी नित्यानंद के आश्रम में रहे हैं, जिनकी कोविड के दौरान वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी। उनके षोडशी भंडारे के दिन वर्मा की मुलाकात साध्वी से हुई, जो कुछ दिनों की मुलाकात के बाद अच्छी बातचीत में बदल गई। महंत स्वामी नित्यानंद की मृत्यु के पश्चात वाल्मीकि आश्रम के ट्रस्ट में पीड़िता/साध्वी को अध्यक्ष चुना गया और साध्वी द्वारा आरोपी अशोक कुमार वर्मा को ट्रस्ट का महासचिव बना दिया गया। वक्त बीतने के साथ-साथ आरोपी साध्वी के करीब होने लगा और आश्रम की गद्दी में बैठने का प्रबल दावेदार बनने की कोशिश करने लगा। यह बात साध्वी को बुरी लगने लगी।

आश्रम की गद्दी की दावेदारी का खेल

स्व. स्वामी नित्यानंद के आश्रम की गद्दी की दावेदारी करने के बाद वर्ष 2022 में स्वामी नित्यानंद की पहली पुण्यतिथि में साध्वी ने सबके बीच आरोपी को बेइज्जत करते हुए महासचिव के पद से हटा दिया। आरोपित पीड़िता के आश्रम को हथियाना चाहता था तथा उसका स्वामित्व खुद चाहता था। जब उसको आश्रम में आने की इजाजत नहीं दी गई और भरी सभा में बेइज्जत करते हुए आश्रम के महासचिव पद से भी हटा दिया तो नाराज होकर उसने पीड़िता के साथ के अंतरंग वीडियो व अश्लील मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए।