पौड़ी गढ़वाल की युवती का अश्लील वीडियो, फोटो को वायरल करने वाले आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने बिजनौर से गिरफ्तार किया है। पौड़ी के पैठाणी में नाई की घिनौनी हरकत से आक्रोश और तनाव की स्थिति है।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Paithani Bazar Barber Arrested for Harassing Girl
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के पैठाणी बाजार में एक नाई द्वारा स्थानीय हिंदू युवती के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है।
Paithani Bazar Barber Arrested for Harassing Girl
पौड़ी के पैठाणी बाजार में एक नाई द्वारा स्थानीय हिंदू युवती के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपित शहनवाज मिर्जा पुत्र दिलशाद निवासी बिजनौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उन मकान मालिकों से दुकानों को खाली कराने की चेतावनी दी है, जिन्होंने बाहर से आए लोगों को किराये पर जगह दी है। व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष खुशपाल भंडारी ने कहा कि स्थानीय लोगों को बाहरी लोगों को दुकान या मकान किराए पर देने से बचना चाहिए। व्यापार संघ ने इस मुद्दे पर मकान मालिकों के साथ बैठक की है। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि पहाड़ के शांत माहौल को खराब करने की साजिश हो रही है।
छह-सात साल से चला रहा नाई की दुकान
जानकारी के अनुसार, बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी नाई पैठाणी बाजार में दुकान चलाता था। उसने वहां की एक स्थानीय युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इसके बाद युवती घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने युवती को कोटद्वार से बरामद कर लिया। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों और ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन किया। घटना को लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों में अब भी नाराजगी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में है।
24 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी
SSP पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपित यहां पिछले छह-सात साल से रह रहा था। एक महीने पहले बिजनौर चला गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पैठाणी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सीओ सदर अनुज कुमार और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्रन शेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं और व्यापारियों की मांग पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।