Uttarakhand News: निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, संभावित प्रत्याशियों पर मंथन शुरू

भाजपा मुख्यालय में 19 सांगठनिक जिलों के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम, नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों पर मंथन किया गया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand civic polls: BJP aims Civic elections potential candidate hunt begins
Image: BJP aims Civic elections potential candidate hunt begins

देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव के नतीजे कल सबके सामने होंगे। भाजपा अब निकाय चुनाव की तैयारियां में जुटी है जहां संभावित प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा है।

BJP aims Civic elections: potential candidate hunt begins

बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय में 19 सांगठनिक जिलों के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम, नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों पर मंथन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पहले चरण में निकाय चुनाव के लिए निगम, पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की जानकारी ली जा रही है।
केदारनाथ उपचुनाव में 6 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद है। कल उपचुनाव के नतीजे जनता के सामने होंगे। वोटिंग ख़त्म होने के अगले ही दिन बीजेपी मुख्यालय में 19 सांगठनिक जिलों के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में आगामी निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चार हुई। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पर्यवेक्षकों की टोली भी सभी निकायों में जाकर मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वार्ड सदस्यों से प्रत्याशी को लेकर फीडबैक लेगी। पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन के लिए सर्वे कराया जाएगा। पर्यवेक्षक और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार होगा। बैठक में 19 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत जिलों के पार्टी विधायक शामिल हुए।