Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
ऋषिकेश: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना को लेकर अच्छी खबर है। इस परियोजना का लगभग 86 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 2026 के अंत तक ऋषिकेश से कर्णप्रयाग ट्रेन पहुँच जाएगी।
RVNL परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत यादव ने बताया ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत कुल 213 किलोमीटर लंबी सुरंग में से 184 किलोमीटर का कार्य संपन्न हो चुका है, जो कि 86 प्रतिशत के बराबर है। उन्होंने आगे बताया कि मार्च 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद दिसंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य के तहत इस रेलवे लाइन से ट्रेन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक पहुँच जाएगी।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना शुरू होने के बाद पहाड़ के लोगों को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में सड़क परिवहन (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58) से कर्णप्रयाग से ऋषिकेश की दूरी नापने में करीब पौने चार से पांच घंटे का समय लगता लेकिन अब ट्रेन से 125 किलोमीटर की दूरी डेढ़ से दो घंटे में पूरी होगी। इस रेलवे के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार भी मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार रेल लाइन की मरम्मत व रखरखाव के लिए 450 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।