उत्तराखंड में रेंजर की अश्लील भाषा से महिला कर्मचारी असहज हो गए हैं, वो ठीक से नौकरी नहीं कर पा रहे.. मीडिया में कर्मचारियों ने खुद ये जानकारी दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Ranger obscenity and misbehave in Barakoli Sitarganj
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के बाराकोली रेंज के रेंजर पर महिला कर्मचारियों ने अश्लील इशारे करने और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। रंगीन मिजाज वन अफसर पर महिला कर्मचारी को फ्लाइंग किस भेजने और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। परेशान स्टाफ ने कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दे डाली।
Ranger's obscenity and misbehave in Barakoli Sitarganj
बाराकोली रेंज के रेंजर पर वनकर्मियों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी और अन्य स्टाफ ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मीडिया के सामने सारी करतूत का पर्दाफाश कर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने ऑडियो क्लिप का हवाला देकर मामले में कारवाई की मांग की है।
फ्लाइंग किस भेजने का ऑडियो
शुक्रवार को महिला कर्मचारी और स्टाफ ने मीडिया के सामने वन विभाग के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी उनके साथ गलत भाषा और अमानवीय व्यवहार करता है। हद तो तब हो गई, जब आरोपी महिला कर्मचारी को फ्लाइंग किस भेजने की बात कर रहा था। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उनके साथ किए गए अमानवीय व्यवहार की ऑडियो क्लिप भी मौजूद है। 14 सितंबर को वन विभाग के 15 कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ गलत भाषा और उत्पीड़न के मामले में उच्च अधिकारियों को सूचना भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब दे रहा है वेतन रोकने की धमकी
अधिकारी कर्मचारियों का वेतन रोकने और उन्हें बीट से हटाने की धमकी भी दे रहा है। शोषित महिला और पुरुष कर्मचारियों ने वन अधिकारी के साथ काम न करने की बात कही हैं। वन क्षेत्र अधिकारी जेसी उप्रेती से इस गंभीर मामले में वार्ता की गई। उन्होंने समस्त आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।