अमित की पत्नी सदरुनिशा की मुलाकात निजामुद्दीन निवासी प्रीत विहार से हुई और अब वो उसे छोड़कर निजामुद्दीन के साथ रहने लगी। आरोप है कि पत्नी ने उसके बेटे का खतना कराकर धर्मांतरण किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Woman converted her son by deceit
रुद्रपुर: रुद्रपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की मर्जी के बिना बेटे का धर्म परिवर्तन कराया, उसके पति ने उसपर कार्रवाई की मांग की है।
Woman converted her son by deceit
रुद्रपुर के भदईपुरा मे किराए के मकान में रह रहे अमित सिंह ने रुद्रपुर थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने पुलिस तहरीर में बताया कि वो उत्तरप्रदेश के बलरामपुरका जनपद के महाराजगंज क्षेत्र का मूल निवासी है। करीब 10 साल पहले उसका प्रेम विवाह सदरुनिशा पुत्री मजीद से हुआ था, जो कि गोरखपुर की निवासी थी। विवाह के बाद वे दोनों लुधियाना में रहने के लिए चले गए।
खतना करा कर धर्म परिवर्तन कराया
लुधियाना में उनका एक बेटा हुआ, करीब 4 साल पहले वे दोनों अपने बेटे को साथ लेकर रुद्रपुर आ गए। अमित वहीं भदईपुरा में रहकर काम करने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी सदरुनिशा की मुलाकात निजामुद्दीन निवासी प्रीत विहार से हुई और अब वो उसे छोड़कर निजामुद्दीन के साथ रहने लगी। अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके बेटे का खतना कराकर धर्मांतरण किया है। अब उसे रुद्रपुर छोड़ कर जाने के लिए कह रही है और ना जाने पर जान से मरवाने की धमकी भी दे रही है।
पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच
पुलिस ने अमित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस इस मामले जांच में जुट गई है। रुद्रपुर के SP सिटी मनोज कत्याल ने बताया तहरीर में काफी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सभी आरोपो की गहनता से जाँच की जाएगी।