Uttarakhand News: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद BJP में शामिल

पूर्व कांग्रेस पार्षद विजय चंद्र ने भाजपा का दामन थामा, साथ ही उनके एक दर्जन समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Civic Polls: Haldwani Senior Leader and Ex Councilor Vijay Chandra Joins BJP
Image: Haldwani Senior Leader and Ex Councilor Vijay Chandra Joins BJP

हल्द्वानी: निकाय चुनाव से पहले जनपद नैनीताल में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। हल्द्वानी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद विजय चंद्र ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Haldwani's Senior Leader and Ex-Councilor Vijay Chandra Joins BJP

सोमवार को नैनीताल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और हल्द्वानी के निर्वतमान मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने विजय चंद्र को पार्टी में स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाई। विजय चंद्र का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि वह पहले ग्राम प्रधान और पार्षद जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।

विजय चंद्र ने भाजपा में शामिल होने की वजह बताई

भाजपा जॉइन करने के बाद विजय चंद्र ने कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब पार्टी से पूरी तरह मोहभंग हो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के दलित विरोधी रवैये और जनविरोधी नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। विजय चंद्र ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर आत्मविश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के विकास कार्यों ने हल्द्वानी का रूप पूरी तरह से बदल दिया है।