Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीती रात जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक युवकों की पहचान शाहरुख, आमिर और खालिद के रूप में हुई है, जो सभी चांद मस्जिद, रहमत नगर, जसपुर के निवासी थे। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया और उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।