गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी पहुंचेंगे, जहां वे आईएएस प्रशिक्षुओं के साथ संवाद करेंगे।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Amit Shah Will Visit LBSNAA Tomorrow on A Two Day Visit
देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मसूरी स्थित आई.ए.एस अकादमी के दौरे को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा इंतजामों और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पर चर्चा की गई।
Amit Shah Will Visit LBSNAA Tomorrow on A Two Day Visit
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर से उत्तराखंड में दो दिनों के लिए प्रवास करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की संभावना भी जताई जा रही है। शाह के दौरे को लेकर सरकार और पार्टी संगठन में हलचल बढ़ गई है और उनकी यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
मुख्य सचिव ने ली सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गृह मंत्री के मसूरी दौरे के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक क, जिसमें सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने गढ़वाल मंडल के आयुक्त, पुलिस उपनिरीक्षक, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु और एडीजी एपी अंशुमान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।