मंत्री अमित शाह ने LBSNAA में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स ऑफिसर ट्रेनीज (ओटी) के समापन समारोह IPS के ट्रेनीयों से बातचीत की।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Amit Shah in IAS Academy Mussoorie
देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देहरादून पहुंचे, जहां पर CM धामी और अन्य बड़े नेताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया। एयरपोर्ट से वे सीधे LBSNAA के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने भारतीय लोक सेवा (IPS) ट्रेनी से संवाद किया।
Amit Shah in IAS Academy Mussoorie
गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को यानि आज करीब दोपहर 12 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। मंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे के लिए वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित राज्य के अनेक बड़े नेताओं ने गृहमंत्री का स्वागत सत्कार किया। मंत्री अमित शाह एयरपोर्ट जोलीग्रांट से डाइरेक्ट लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (LBSNAA) के लिए रवाना हुए।
-
PM शास्त्री जनसेवा भावना ने बनाया प्रशासनिक ढांचा
Image: Amit Shah in IAS Academy Mussoorie
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (LBSNAA) में उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री अमित शाह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जनसेवा की भावना जगाकर हमारे प्रशासनिक ढांचे को नई ताकत दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वे 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स ऑफिसर ट्रेनीज (ओटी) के समापन समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय लोक सेवा (IPS) के ट्रेनी अधिकारियों से बातचीत की। यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का विरोध किया। मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ऐसा करने से रोक दिया। पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेजा।